Wednesday, December 7, 2011

Bhajan: भरोसा कर तू ईश्वर पर...

भरोसा कर तू ईश्वर पर |
तुझे धोखा नही होगा ||
 
ये जीवन बीत जायेगा |
तुझे रोना नही होगा ||
 
कभी दु:ख है कभी सुख है |
यह जीवन धूप छाया है ||
 
हसीँ में ही बिता डालो |
बितानी ही यह माया है ||
 
जो सुख आये तो हँस लेना |
जो दु:ख आये तो सह लेना ||
 
ना कहना कुछ कभी जग से |
प्रभू से ही तू कह लेना ||
 
वे कुछ भी तो नही जग में |
तेरे बस कर्म की माया ||
 
तू खुद ही धूप में बैठा |
लखे निज रूप की छाया ||
 
कहाँ यह था, कहाँ तू था |
कभी तो सोच ओ बन्दे ||
 
झुका कर शीश को कह दे | 
प्रभू वन्दे प्रभू वन्दे   ||

No comments:

Post a Comment