Tuesday, April 30, 2013

BHAJAN : ASARA ES JAHA KA MILE NA MILE

BHAJAN : ASARA ES JAHA KA MILE NA MILE


आसरा  इस  जहाँ  का  मिले  न  मिले,
मुझे  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए|
 
चाँद  तारे  फलक  पर  दिखे  न  दिखे,
मुझे  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए|
 
आसरा इस  जहाँ  का  मिले  न  मिले,
मुझको  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए|
 
यहाँ  खुशियाँ  है  कम  और  ज्यादा  है  गम,
जहाँ   देखो  वही  है  भ्रम ही  भ्रम|
 
मेरी  महफ़िल  में  शंमा  जले  न  जले,
मेरे  दिल  में  उजाला  तेरा  चाहिए|
 
आसरा  इस  जहाँ  का  मिले  न  मिले,
मुझे  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए|
 
कभी  वैराग  है  कभी  अनुराग  है,
जहाँ   बदले  माली  वही  बाग़  है|
 
मेरी  चाहत  की  दुनिया  बसे  न  बसे,
मेरे  दिल  में  बसेरा  तेरा  चाहिए|
 
आसरा  इस  जहाँ  का  मिले  न  मिले,
मुझे  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए |
 
मेरी  धीमी  है  चाल  और  पथ  है  विशाल,
हर  कदम  पर  मुसीबत  अब  तू  संभाल|
 
पैर  मेरे  थके  है  चले  न  चले,
मेरे  दिल  में  एक  इशारा  तेरा  चाहिए|
 
आसरा इस  जहाँ  का  मिले  न  मिले,
मुझको  तेरा  सहारा  सदा  चाहिए||
 

No comments:

Post a Comment